Sunday, September 8, 2024

किशोरी से छेड़छाड़ के दोषी रोहित को कोर्ट ने सुनाई तीन साल की सजा, अर्थदंड भी लगाया

मुजफ्फरनगर। जनपद के रामराज थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में दोषी रोहित को अदालत ने तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। रामराज थाना क्षेत्र के गांव में किशोरी से छेड़खानी के मामले में दोषी रोहित को तीन साल कारावास की सजा सुनाई गई। अपर सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट नंबर-एक की पीठासीन अधिकारी मंजुला भालोठिया ने फैसला सुनाया।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विशेष लोक अभियोजक विक्रांत राठी और प्रदीप बालियान ने बताया कि 12 जनवरी 2021 को किशोरी जंगल में लकड़ी लेने गई थी। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़ित परिजनों ने 13 जनवरी 2021 को आरोपी रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

 

पुलिस ने जांच कर आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। प्रकरण की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय/विशेष न्यायालय पॉक्सो कोर्ट नंबर-एक में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से पांच गवाह पेश किए गए। अभियुक्त पर दोष सिद्ध हुआ।
दोषी रोहित को अदालत ने छेड़खानी के मामले में तीन साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड, पॉक्सो अधिनियम में भी तीन साल कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। सभी सजाएं एक साथ चलेंगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय