Saturday, April 27, 2024

भाजपा नेत्री दबंगों के उत्पीड़न से हुई परेशान, खाया जहरीला पदार्थ, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

हमीरपुर। दबंगों के आए दिन उत्पीड़न से तंग आकर भाजपा नेत्री ने सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। उसने अपने बयान में पड़ोसियों पर आए दिन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा की मंडल कोषाध्यक्ष उमा साहू का पड़ोसियों से पुराना विवाद है। इसके चलते पड़ौसी उसे आए दिन गाली गलौज कर प्रताड़ित करते हैं। बताते हैं कि गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने उमा साहू के साथ फिर गाली गलौज की। इससे आहत भाजपा नेत्री में घर पर ही जहरीला पदार्थ गटक लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा नेत्री ने पुलिस को बयान दिया कि उसने पड़ोसियों के आए दिन उत्पीड़न से तंग आकर यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सुमेरपुर थानाध्यक्ष रामआसरे सरोज ने बताया कि भाजपा नेत्री के जहरीला पदार्थ खाने की सूचना मिली थी। उसे अस्पताल भिजवाया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई करेंगे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय