Sunday, September 29, 2024

नोएडा में मौसेरे भाई की पत्नी को अगवा करने वाला पांच हजारी इनामी गिरफ्तार

नोएडा। थाना फेस-3 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की पत्नी को अगवा करने के मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना फेस-तीन के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के मामूरा गांव में रहने वाले शिवा साहनी ने 17 अप्रैल वर्ष 2022 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके मौसी का लड़का इंद्रपाल उसकी गैर मौजूदगी में उसकी पत्नी राधा रानी को घर से बिना बताए ले गया है।

 

उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। आरोपी फरार था। इसकी गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने आरोपी इन्द्रपाल पुत्र संपत्त साहनी को थाना क्षेत्र के कार मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय