Saturday, October 5, 2024

सरिता विहार फ्लाईओवर की 15 जून से शुरू होगी मरम्मत, दो महीने तक रास्ता रहेगा बंद

नई दिल्ली। सरिता विहार फ्लाईओवर पर होने वाले मरम्मत कार्य के चलते यह फ्लाईओवर 15 जून से दो महीने तक बंद रहेगा। इस मरम्मत कार्य को चार फेस में पूरा किया जाएगा। हर फेस में फ्लाईओवर के केवल आधे हिस्से को 15-15 दिनों के लिए बंद किया जाएगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कुछ नियम और शर्तों के साथ पीडब्ल्यूडी को इसके लिए एनओसी जारी कर दी है।

इसके साथ ही ट्रैफिक पुलिस ने यह भी साफ किया की मरम्मत कार्य चार चरणों में किया जाएगा। इसके चलते एक समय पर पूरा फ्लाईओवर बंद नहीं होगा। केवल एक दिशा में फ्लाईओवर की आधी लेन बंद होंगी जबकि आधी लेन पर गाड़ियां चलती रहेंगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार मथुरा रोड से रोजाना लाखों गाड़ियां दिल्ली फरीदाबाद के बीच का सफर तय करती है। व्यस्त समय पर यहां पर गाड़ियों की संख्या का दबाव भी काफी ज्यादा रहता है। ऐसे में पीडब्ल्यूडी द्वारा सरिता विहार फ्लाईओवर की मरम्मत का काम 15 जून से शुरू किया जाएगा। पहले यह कार्य एक जून में से शुरू होना था लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते से टाल दिया गया था। ट्रैफिक पुलिस ने आगामी 15 जून से इस कार्य के लिए अपनी तरफ से मंजूरी दे दी है।

 

बताया गया है कि आश्रम से फरीदाबाद जाने की दिशा में पहले चरण में मरम्मत का कार्य होगा जबकि दूसरे चरण में इस दिशा के बचे हुए आधे फ्लाई ओवर की मरम्मत होगी। तीसरे और चौथे चरण में फरीदाबाद से आश्रम की दिशा यानी आश्रम की तरफ मरम्मत कर किया जाएगा।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार इन इलाकों में यातायात प्रभावित होने की आशंका है। सरिता विहार, बदरपुर, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, कालिंदी कुंज, ओखला फरीदाबाद आदि जगह आने जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह कुछ दिन इस ओर जाने वाले रास्तों से बच सकते हैं। इसके साथ ही बताया गया कि आश्रम चौक से बदरपुर से फरीदाबाद जाने वाले सरिता विहार स्लिप रोड से रोड संख्या 13 ए रोड का इस्तेमाल कर आगे से यू टर्न लेकर मथुरा रोड के रास्ते जा सकेंगे और नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन चालक डीएनडी फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय