मेरठ। नाले ओवरफ्लो और आसपास के मोहल्लों में जल भराव की समस्या की शिकायत पर महापौर भूमिया पुल ओडियन नाले पर पहुंचे। जहां पर महापौर के सामने ही निगम अधिकारियों को पार्षद और स्थानीय लोगों ने घेर लिया और उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। महापौर ने लोगों को समझाकर शांत किया। नाला सफाई का अभियान चलाकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
![](https://royalbulletin.in/wp-content/uploads/2024/05/IMG_20240504_175237.jpg)
भूमिया पुल स्थित ओडियन नाले की पुलिया का निर्माण सही न बनने के चलते सफाई प्रभावित हो रही है। नाला ओवरफ्लो चल रहा है। जिसके चलते भगवतपुरा सहित कई मोहल्ले में जलभराव की स्थिति बनी है। कई बार स्थानीय लोग निगम अधिकारियों से शिकायत कर चुके, बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही।महापौर हरिकांत अहलूवालिया निगम के मुख्य अभियंता देवेंद्र कुमार सहित कई अधिकारियों को लेकर भूमिया पुल पर पहुंच गए। नाला ओवरफ्लो देखकर नाराजगी भी जताई। इसकी जानकारी लगने पर पार्षद अनिल वर्मा, अरुण मचल अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे।