Saturday, April 26, 2025

शैली ओबरॉय ने मेयर व इकबाल ने डिप्टी मेयर पद पर किया नामांकन

नयी दिल्ली- आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ डॉ शैली ओबरॉय ने मेयर और आले मोहम्मद इकबाल ने डिप्टी मेयर पद पर सोमवार को नामांकन किया।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह और दिल्ली शिक्षा मंत्री आतिशी की उपस्थिति में डॉ. ओबरॉय और श्री इकबाल ने नामांकन किया है। इसके बाद राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसी पार्टी है जो जनादेश नहीं मानती है। उनकी राजनीति खरीद-फरोख्त की है लेकिन दिल्ली की जनता ने अरविंद केजरीवाल पर भरोसा जताया है। इसके जरिए दिल्ली मॉडल पर मुहर लगाई है। भाजपा के 15 साल के कुशासन को दिल्ली की जनता ने खत्म किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर एक बार डॉ. शैली ओबरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को क्रमशः मेयर- डिप्टी मेयर का प्रत्याशी बनाया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से उन्होंने अभी नामांकन किया है।उन्होंने कहा कि डॉ. शैली ओबरॉय और आले मोहम्मद इकबाल को जबसे जिम्मेदारी मिली है तब से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद भी देख रहे है कि निगम की हालत क्या है ताकि उसको सुधारा जा सके। इसके अलावा शिक्षा मंत्री आतिशी स्कूलों की हालत देख रही हैं।

[irp cats=”24”]

आप नेता ने कहा कि भाजपा जो भी हथकंडे अपनाना चाहे, अपना सकती है। पिछली बार उन्होंने तीन बार हंगामा किया और सदन के अंदर हिंसक प्रदर्शन किया। उनका यही चरित्र हैं जिसे पूरे देश ने देखा था।

सुश्री आतिशी ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि भारी बहुमत से दोनों चुनाव जीतेंगे। जिस तरह से पिछले कार्यकाल में तेज रफ्तार से काम हुए हैं, उसी तरह आगे भी होंगे। हमारे मेयर-डिप्टी मेयर एसी कमरों में नहीं रहते हैं, बल्कि फील्ड में घूमते हैं। वह कूड़े के पहाड़ से लेकर अलग-अलग वार्डों, स्कूलों और अस्पतालों में जाते हैं। इससे सिस्टम में एक फुर्ती आ गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय