Tuesday, May 20, 2025

पाकिस्तान में जीप नदी में गिरी, छह की मौत, सात घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में मुजफ्फराबाद के नीलम घाटी जिले के ताओबत इलाके में सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 7 अन्य घायल हो गए। मुल्क के प्रमुख समाचार चैनल एआरवाई न्यूज ने हादसे की रिपोर्ट सोमवार को प्रसारित की है।

रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया है कि 23 लोगों से भरी यह जीप कैल से ताओबात जा रही थी। नदी के पास चालक ने जीप पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद पलक झपकते ही जीप नदी में गिर गई। सूचना मिलने पर बचावकर्मी पहुंचे। गोताखोरों ने 13 लोगों को बाहर निकाला। इनमें से छह लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय