Thursday, April 17, 2025

सलमान खान आवास फायरिंग मामले में बिश्नोई गैंग का गुर्गा संभाजीनगर से गिरफ्तार

 

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर फायरिंग मामले में पनवेल पुलिस ने बिश्नोई गैंग के गुर्गे मोहम्मद उर्फ वसीम चिकना को संभाजीनगर से गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम वसीम चिकना से गहन पूछताछ कर रही है।

सलमान खान के आवास पर फायरिंग मामले में पुलिस अब तक 5 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनकी निशानदेही पर पनवेल पुलिस की टीम ने आज सुबह छत्रपति संभाजीनगर शहर के जलानगर इलाके के अलंकार अपार्टमेंट में छापा मार कर मोहम्मद उर्फ वसीम चिकना को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस वसीम चिकन से गहन पूछताछ कर रही है। उससे पूछताछ में बिश्नोई गैंग के बारे में कई जानकारियां सामने आ सकती हैं।

पुलिस के अनुसार मोहम्मद उर्फ वसीम चिकना गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है। वह लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए रेकी और हथियारों की सप्लाई कर रहा था। सलमान खान के आवास पर फायरिंग मामले में भी वसीम चिकना के शामिल होने की जानकारी अन्य आरोपितों से पूछताछ के दौरान मिली है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित, गुरुवार को फिर होगी बहस
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय