Saturday, April 19, 2025

नोएडा के नामी सोसायटी में अपहरण की सूचना पर पहुंची पुलिस, जांच में निकले साइबर अपराधी

नोएडा। थाना एक्सप्रेस-वे क्षेत्र के जेपी कास्मोस सोसायटी में रहने वाले कुछ तिब्बती व्यक्तियों ने पैसों को लेनदेन के चलते दो लोगों को अपने फ्लैट पर बंधक बना लिया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी कि कुछ लोगों का अपहरण कर फ्लैट में कैद कर रखा गया है। सूचना मिलते ही भारी संख्या में मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि दोनों पक्षों में आपस में लेनदेन का मामला निकला, तथा दोनों पक्ष साइबर अपराधी निकले।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि दोनों पक्ष साइबर अपराध करने वाले लोगों को खाता उपलब्ध करवाने के धंधे में संलिप्त हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों पक्ष से बातचीत की जा रही है। एक पक्ष तिब्बत का रहने वाला है जबकि दूसरा पक्ष लखनऊ और पटना का रहने वाला है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार एक पक्ष साइबर अपराध और अन्य विभिन्न प्रकार के अपराध करने वाले लोगों को किराए पर बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाता है, जबकि दूसरा पक्ष उस अकाउंट को मुख्य अपराधी तक पहुंचाने वाले लोगो को बैंक अकाउंट उपलब्ध करवाता  है। दोनों पक्षों में पैसे को लेनदेन को लेकर विवाद था। दोनों पक्षों से साइबर पुलिस के अधिकारी गहनता से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक पूछताछ में इनके गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी मिली है।
यह भी पढ़ें :  नोएडा में शहीदों को नमन कर अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, जागरूकता रैली निकाली
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय