Thursday, April 17, 2025

सीएम योगी ने शुक्रतीर्थ के संतों को भेजी होली की मिठाई, पत्रकारों को भी पहली बार भेजे होली गिफ्ट !

मोरना। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा तीर्थनगरी शुकतीर्थ में आश्रम के महंत व पीठाधीश्वर को होली की मिठाई भेजकर शुभकामनाएं दी है। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम के द्वारा संतों को मिठाई वितरित की गई। अपने 6 साल के कार्यकाल में मुख्यमंत्री ने पहली बार पत्रकारों को भी होली की मिठाई भेजी है।

शुक्रतीर्थ में एसडीएम जानसठ अभिषेक कुमार के आदेश पर शनिवार को राजस्व निरीक्षक सुनील शर्मा, कानूनगो ओमप्रकाश चौहान ने शुकदेव आश्रम में पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज, हनुमद्धाम में महामंडलेश्वर स्वामी केशवानंद महाराज, महेश्वर आश्रम में दंडी स्वामी महादेव आश्रम महाराज, मां पूर्णागिरी आश्रम में महामंडलेश्वर गोपाल महाराज, रामानुज कोटि आश्रम में आचार्य विष्णु महाराज, समनदास आश्रम में महंत गोरधन दास महाराज, दंडी आश्रम में मनोहरलाल शर्मा व श्रीराम आश्रम में पंडित विनोद शर्मा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से शांति-सौहार्द, समरसता एवं उल्लास के रंगोत्सव होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए मिठाई भेंट की।

मुख्यमंत्री द्वारा अपने 6 साल के कार्यकाल में इस साल प्रदेश के प्रमुख पत्रकारों को भी होली की मिठाई भेजी गयी।

यह भी पढ़ें :  नाबालिग को फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने वाले को कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय