Thursday, April 24, 2025

राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने किया पौधरोपण

मेरठ। आज जिला और शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा राहुल गांधी का जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अवनीश काजला व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के 54 वें जन्मदिन पर उनकी दीर्घायु की कामना की। कांग्रेस कार्यालय बुढ़ाना गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया।

 

इस दौरान प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने बताया कि राहुल गांधी भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस(INC) पार्टी के प्रमुख नेता हैं। जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा पदयात्रा व भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल कर विश्व मे कीर्तिमान स्थापित किया है।

[irp cats=”24”]

 

जिला अध्यक्ष अवनीश काजला जिला ने कहा कि राहुल गांधी का जन्म 19 जून 1970 को नई दिल्ली में हुआ था। राहुल गांधी भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के पुत्र हैं। राहुल गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा दून स्कूल से की और बाद में हावर्ड विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय के ट्रिनिटी कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की।
राहुल गांधी की दादी पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी की हत्या उनके सुरक्षा कर्मियों ने  कर दी थी। उनके पिता पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जी की चुनाव प्रचार के दौरान आतंकवादी संगठन द्वारा हत्या कर दी गई थी। राहुल जी ने बाल अवस्था में ही अपनी दादी व अपने पिता को देश के लिए बलिदान होते हुए देखा है, उनमें व उनके परिवार में राष्ट्रभक्ति कूट-कूट कर भरी हुई है।

 

प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर ने कहा कि राहुल गांधी का राजनीतिक कैरियर कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों से भरा है। 2004 में अमेठी से लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद, उन्होंने युवाओं और किसानों के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। भूमि अधिकरण बिल लाकर देश के किसानों की दशा बदलने का कार्य किया। 2007 में भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई (NSUI) के संगठनात्मक सुधार में प्रमुख भूमिका निभाई, जिससे युवा नेतृत्व को बढ़ावा मिला।

 

राहुल गांधी के नेतृत्व ने पार्टी को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की। विशेषकर युवा और सामाजिक मुद्दों पर उनके ध्यान केंद्रित करने के कारण, 2024 के आम लोकसभा चुनाव में उन्होंने भारतीय संविधान की रक्षा करने व युवाओं को रोजगार देने का मुद्दा उठया ।

 

इस अवसर पर सतीश शर्मा, धूम सिंह गुर्जर, बबीता गुर्जर, ठाकुर तेजवीर सिंह, विनोद सोनकर, सुनीता मंडल, नईम राणा, केडी शर्मा, अनिल प्रेमी और यासर सैफी आदि उपस्थिति थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय