Thursday, April 17, 2025

दिल्ली में 22 वर्षीय दिव्यांग महिला से रेप, आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के मौजपुर इलाके में एक 22 वर्षीय दिव्यांग महिला का उसके पड़ोसी ने यौन उत्पीड़न किया। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी को उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद से लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के रहने वाले सद्दाम हुसैन के रूप में हुई है।

पूर्वोत्तर दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय तिर्की ने कहा कि गुरुवार की रात 8:42 बजे जाफराबाद थाने में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें बताया गया कि मौजपुर में एक महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया।

पुलिस उपायुक्त ने कहा कि दिव्यांग पाई गई महिला की मेडिकल जांच में यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि वह मौजपुर में किराए के मकान की पहली मंजिल पर अपने माता-पिता के साथ रहती है। उसके पिता ई-रिक्शा चलाते हैं जबकि उसकी मां गांधी नगर में एक पैकेजिंग फर्म में काम करती हैं। पीड़िता के मुताबिक, सद्दाम उसी फ्लोर पर एक कमरे में रहता था।

पुलिस उपायुक्त ने आगे कहा कि गुरुवार को महिला घर में अकेली थी तभी सद्दाम ने किसी बहाने से उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शाम को जब उसकी मां लौटी तो उसने पूरी घटना उसे बताई।

उन्होंने आगे कहा कि सद्दाम अपराध करने के बाद इलाके से फरार हो गया था। जांच के दौरान, यह सामने आया कि सद्दाम बिहार का मूल निवासी था और दिहाड़ी मजदूर के रूप में काम करता था। पुलिस को पता चला कि सद्दाम आनंद विहार आईएसबीटी से गोपालगंज जाने वाली बस में सवार हुआ था। हालांकि, गोपालगंज पहुंचने से पहले ही उसे यूपी पुलिस की मदद से लखनऊ से दबोच लिया गया।

यह भी पढ़ें :  यूपी पुलिस का कारनामा, 'मुलजिम' की जगह 'जज' को तलाशती रही पुलिस, कोर्ट में रिपोर्ट भी कर दी दाखिल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय