Wednesday, April 16, 2025

उत्तर प्रदेश में पूर्वी हवाओं से बारिश की संभावना, बढ़ेगी उमस भरी गर्मी

कानपुर। उत्तर प्रदेश में चल रही पूर्वी हवाओं से मानसून धीरे-धीरे सक्रिय हो रहा है और हल्की बारिश से उमस भरी गर्मी बढ़ती जा रही है। रविवार को भी अधिकांश जिलों में हल्की बारिश हुई और सोमवार को बुन्देलखण्ड सहित मध्य उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पाण्डेय ने रविवार को बताया कि अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर, गुजरात राज्य, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तरी बंगाल की खाड़ी, झारखंड के कुछ हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

 

पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है। एक चक्रवाती परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम पाकिस्तान और उससे सटे गुजरात पर है। एक चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम बिहार और उससे सटे पूर्वी उत्तर प्रदेश पर है। इससे उत्तर प्रदेश में अभी हल्की बारिश की संभावना है और 26 जून तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा जिससे झमाझम बारिश शुरू हो जाएगी।

 

कानपुर में अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 68 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 43 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पूर्व रहीं जिनकी औसत गति 5.7 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कानपुर में अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहने के कारण तेज हवाओं (धूलभरी आंधी) एवं गरज-चमक के साथ स्थानीय स्तर पर बहुत हल्की वर्षा होने के आसार हैं। इसके साथ ही दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें :  संघ प्रमुख मोहन भागवत 13 से 17 अप्रैल तक करेंगे कानपुर प्रवास, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय