Monday, February 24, 2025

जयपुर में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से पति पर किया जानलेवा हमला

जयपुर। एयरपोर्ट थाना इलाके में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमला करने के बाद पति को घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा छोड़कर आरोपित भाग निकले। घायल पति ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल गिर्राज ने बताया कि जगतपुरा निवासी 35 वर्षीय युवक ने मामला दर्ज करवाया कि वह पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी ने मनमुटाव होने पर वह घर छोड़कर चली गई। बच्चों के साथ पत्नी जगतपुरा में किराए से अलग रहने लगी। उसके एक युवक से प्रेम प्रसंग के चलते अवैध संबंध हो गए।

 

आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने के लिए मारने की प्लानिंग बनाई। बुधवार रात करीब 10 बजे जान से मारने का प्रयास किया। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने उसको पकड़ लिया। डंडे से मारपीट कर प्रेमी ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। झगड़ा होने का पता चलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस के आने से पहले ही हमलावर पत्नी और प्रेमी फरार हो गए। घायल होने पर उसे पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय