Friday, September 20, 2024

मेरठ में सगाई समारोह में तीन लाख कैश से भरा बैग किशोरों ने उड़ाया,घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

मेरठ। परतापुर के द मेंशन बैक्वेंट हाॅल में सगाई समारोह से तीन लाख नकद और शगुन के लिफाफों से भरा बैग दो किशोर चोरी करके ले गए। इस दौरान लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। चोर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

शास्त्रीनगर के रहने वाले संजीव गुप्ता के बेटे मोहित गुप्ता का रिश्ता ब्रह्मपुरी निवासी शिप्रा अग्रवाल के साथ तय हुआ था। बुधवार को मोहित और शिप्रा की सगाई का कार्यक्रम था। संजीव गुप्ता ने अपने परिवार की महिला को बैग दिया हुआ था। इसमें करीब तीन लाख रुपये और शगुन के लिफाफे थे। आगन्तुक द्वार पर दो 12 साल के बच्चे आए और उनका बैग उठाकर ले गए। जैसे ही उनको जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।

 

सभी रिश्तेदार एकत्र हो गए और सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। जिसमें दो किशोर बैग चोरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान मेन गेट बंद करा दिया गया। बैग की तलाश की गईए लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बैंक्वेट हॉल के स्टाफ पर चोरी करने का आरोप लगा दिया।

 

काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद ही मामला शांत हुआ। परतापुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय