Saturday, April 27, 2024

मुजफ्फरनगर में निकाह से पहले दहेज में मांग लिया ट्रैक्टर, भाकियू नेताओं और ग्रामीणों ने बारात को बना लिया बंधक

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जिले में दहेज में ट्रैक्टर मांगना एक दूल्हे को महंगा पड़ गया। लड़की पक्ष ने दूल्हे सहित बारात को बंधक बना लिया। आरोप है कि दूल्हे और उसके पिता ने दहेज में ट्रैक्टर लिए बिना निकाह करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे और बारात को बंधक बना लिया। मामले की शिकायत पुलिस से की गई।

चरथावल में भाकियू के ग्राम अध्यक्ष आस मोहम्मद की भतीजी महशर की मंगलवार को शादी थी। गांव कुल्हेड़ी में शादी

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

का प्रोग्राम रखा गया था। जनपद शामली के गांव भैसानी निवासी वसीम से महशर पुत्री फरमान का निकाह होना था। गांव में बारात पहुंचने पर नाश्ता कराया गया। आरोप है कि खाना खाने के बाद बाराती जब निकाह में बैठे, तो दूल्हा वसीम ने दहेज में ट्रैक्टर की मांग की।

लड़की वालों ने अपने आप को गरीब बताते हुए दहेज में ट्रैक्टर देने में असमर्थता जताई, जिस पर दूल्हा पक्ष के लोगों ने निकाह से इनकार कर दिया। इस पर हंगामा हो गया। दहेज में ट्रैक्टर मांगे जाने की जानकारी गांव वालों और भारतीय

किसान यूनियन नेताओं को मिली, तो उन्होंने दूल्हा सहित बारात को बंधक बना लिया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस दौरान आसपास के गांव वाले और मेहमानों ने बारातियों और दूल्हा को बैठाकर पंचायत शुरू कर दी।

भारतीय किसान यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप त्यागी ने बताया कि मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। लड़की पक्ष के लोग 4 लाख का सामान पहले ही दूल्हा पक्ष को दे चुके थे। पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया है। वही मामले में समझौते की बात भी चल रही है।  बारात को बंधक बनाने से पूरे क्षेत्र में हड़कम्प मच गया और क्षेत्रवासी मामले में क्या कार्यवाही हुई इसकी जानकारी करते नजर आए।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय