Sunday, April 13, 2025

चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के स्मारक पर लगा शिलापट तोडा, मूर्ति हटाने का भी प्रयास

खतौली। प्रयागराज में किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा के स्मारक पर लगे शिलापट को अज्ञात तत्वों ने तोड़ दिया।

भाकियू नेता सचिन चौधरी ने कहा है कि प्रयागराज में अराजक तत्वों द्वारा टिकैत पार्क में स्थापित स्वर्गीय किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के स्मारक में लगे शिलापट को तोड़कर हटा दिया गया है तथा किसानो के मसीहा चौधरी टिकैत  की मूर्ति को भी हटाने का प्रयास किया गया है।

भाकियू नेता सचिन चौधरी ने स्मारक को खंडित करने वाले आराजक तत्वों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग प्रयागराज प्रशासन से की है। आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी ना होने पर सचिन चौधरी ने आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़ें :  'रॉयल बुलेटिन' की खबर का असर, किसान से रिश्वत लेने वाले लेखपाल पर गिरी DM की गाज, किया गया सस्पेंड
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय