Friday, September 20, 2024

मुज़फ्फरनगर का पुलिस इंस्पेक्टर आगरा में महिला इंस्पेक्टर के संग कर रहा था अय्याशी, भनक लगते ही पहुंचे परिजन, जमकर हुआ बवाल, वीडियो वायरल

 आगरा। आगरा में तैनात महिला इंस्पेक्टर मुज़फ्फरनगर के पुलिस इंस्पेक्टर संग अपने सरकारी आवास में रंगरलिया मना रही थी। इस बात की भनक प्रेमी के घरवालों को लग गई। उसकी पत्नी बच्चे और घर के लोग पहुंच गए। दोनों को ऐसी  हालत में देख वह आग बबूला हो गए। दोनों को पकड़कर जमकर पिटाई लगा दीजिसका वीडियो वायरल हो गया है।

मामला मामला रकाबगंज थाने का है। यहां एक महिला इंस्पेक्टर का थाना परिसर में सरकारी आवास है। इसमें वह अकेले रहती हैं। शनिवार शाम करीब 4 बजे को दो महिलाएं और कुछ युवक यहां पहुंचे। वह सीधा गाली गलौज करते हुए सीधा उनके आवास पर पहुंचे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घर के अंदर से एक युवक और महिला इंस्पेक्टर को खींचते हुए बाहर लेकर आए। युवक भी इंस्पेक्टर है। उसकी तैनाती वर्तमान में मुजफ्फरनगर में है। उसका महिला इंस्पेक्टर के साथ अफेयर चल रहा है। वहउसी से मिलने के लिए आया था।
इसकी भनक उसके घरवालों को लग गई। इस पर पत्नी, बच्चा और घर के लोग आ धमके। यहां दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में एक युवक कहता है कि शादी के बाद से ही शक था। इतनी उम्र हो गई। पीटने का भी मन नहीं कर रहा।

बाद में मुजफ्फरनगर पुलिस ने मीडिया को वायरल वीडियो के संबंध में बताया कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर निरीक्षक पवन कुमार का एक वीडियो वायरल हुआ।  निरीक्षक पवन कुमार को 11 जुलाई को जनपद मुजफ्फरनगर से विजिलेन्स में स्थानान्तरण पर रवाना किया जा चुका है। वायरल वीडियों के सम्बन्ध में नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय