Friday, September 20, 2024

मध्यप्रदेश में तीन स्थानों पर अत्यधिक वर्षा, कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

भोपाल। मध्यप्रदेश में मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य के कई स्थानों पर अगले चौबीस घंटों के दौरान अत्याधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही अनेक स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।

मध्यप्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से नमी आ रही है, इसके कारण से अगले चौबीस घंटों के दौरान बारिश का सिलसिला बने रहने का अनुमान है। मानसून द्रोणिका यह राज्य के शिवपुरी व सीधी से होते हुए गुजर रही है। बीते चौबीस घंटों के दौरान नर्मदापुरम, ग्वालियर, रीवा, जबलपुर, शहडोल और सागर संभागों में आने वाले जिले में अधिकांश स्थानों पर वर्षा दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर, चंबल संभागों में आने वाले जिले में अनेक स्थानों पर वर्षा अंकित हुआ है। वहीं उज्जैन संभाग में आने वाले जिले में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मौसम वैज्ञानिकों ने राज्य में मौसम के मिजाज को देखते हुए सिंगरौली, सतना और शहडोल जिले में प्रदेश में अन्य स्थानों की तुलना में अत्यधिक वर्षा होने की चेतावनी दी है। वैज्ञानिकों ने बताया है कि इन स्थानों पर 115़ 6 मिमि से 204़ 4 मिमि वर्षा होने की संभावना है।

इसी तरह प्रदेश के मंदसौर, नीचम, शिवपुरी, मुरैना, श्याेपुर, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनुपपुर, उमरिया, डिंडौरी, कटनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, छतरपुर और मैहर जिले में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। इसके साथ ही भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी और पांढुर्णा जिले में गरज चमक की स्थिति के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं। इन सभी स्थानों को मौसम की गतिविधियों को देखते हुए यलो चेतवानी में रखा गया है।

राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही मौसम का मिजाज यह मेघमय बना रहा। अगले चौबीस घंटों के दौरान मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान जाहिर किया है कि हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय