Thursday, September 19, 2024

सहारनपुर में संदिग्ध हालत में लडकी की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक लड़की की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। पुलिस निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने बताया कि इस लड़की को 21 वर्षीय युवक गालिब पुत्र नईम निवासी खाताखेड़ी देहरादून से अपने साथ लेकर आया था। गालिब देहरादून के सम्राट होटल में साफ-सफाई का काम करता था और यह लड़की उस होटल में आया-जाया करती थी।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

उसी दौरान इस युवक के संपर्क में आ गई। वह होटल  15-20 दिन से पुलिस की रेड पड़ने के कारण बंद पड़ा हुआ है। सहारनपुर पुलिस के मुताबिक उससे पहले ही यानि करीब एक-डेढ़ माह पूर्व युवक गालिब लडकी को लेकर अपने घर पहुंचा तो उसके मां-बाप ने इसे साथ रखने से मना कर दिया। युवक ने लडकी को बालाजी धाम कालोनी में अपने मौसी सावरा पत्नी साजिद के यहां छोड़ दिया तब से वह सावरा के यहां ही रह रही थी।

 

 

पुलिस के मुताबिक लडकी घर की छत पर गई और छत से नीचे गिर पड़ी। परिजन रात में उसे लेकर जिला अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस निरीक्षक चंद्रसेन सैनी ने बताया कि एक पुलिस पार्टी देहरादून भेजी गई थी। लेकिन लडकी के परिजनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस को बताया गया कि लडकी के माता-पिता नहीं थे।

 

 

पुलिस को गालिब और उसके परिजनों ने बताया कि लडकी को मिर्गी के दौरे पड़ते थे और दौरा पड़ने से ही वह छत से नीचे गिरी। यही उसकी मौत का कारण बना। निरीक्षक चंद्रसैन सैनी ने कहा कि पुलिस ने युवक गालिब को पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसे अब छोड़ दिया गया। पुलिस अब इस मामले में हर बिंदु पर जांच कर रही है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय