Friday, September 20, 2024

मेरठ में दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को फंदे पर लटकाया, दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज

मेरठ। मेरठ किठौर क्षेत्र के फतेहपुर नारायण में महिला चंचल का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज में कार व 15 लाख न देने पर दुपट्टे से फंदा लगाकर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले में पति शुभम, ससुर मंगू शर्मा और सास को नामजद कर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

पुलिस ने बताया कि ग्राम अमरपुर निवासी पंकज शर्मा ने तहरीर दी है कि उनकी बहन चंचल की गांव फतेहपुर नारायण में शुभम शर्मा के साथ करीब एक साल पहले शादी हुई थी। आरोप है की शादी के बाद से ही चंचल के ससुराल वाले 15 लाख रुपये तथा एक ब्रेजा कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर चंचल का उत्पीड़न किया जाता था। जिसकी कई बार चंचल ने शिकायत भी की थी। दो दिन पूर्व पंकज अपनी बहन का सिंधारा लेकर आया था। उस दौरान भी चंचल ने ससुराल वालों के उत्पीड़न की जानकारी दी थी।

 

 

आरोप है कि रविवार की रात को चंचल के ससुराल वालों ने फंदा लगाकर चंचल की हत्या कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि शुभम मंगू का इकलौता बेटा है और नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहा है। पुलिस ने चंचल का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय