Friday, September 20, 2024

मुज़फ़्फ़रनगर में तिरंगा यात्रा का भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने किया शुभारंभ, पत्रकारों से हुआ पंगा ,बाद में मांगी माफ़ी

मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में पहुँचे अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने भाजपा की तिरंगा यात्रा का झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया, जिसके उपरांत भाजपा व रालोद नेताओं की संयुक्त बैठक में कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त प्रत्याशी को जिताने की अपील की गयी।

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी द्वारा झंडी दिखाकर रवाना किया गया। दर्जनों बाइकों पर सवार युवकों ने युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान के नेतृत्व में परिक्रमा मार्ग पर तिरंगा यात्रा निकाली। वही दण्डी आश्रम में भारत माता के चित्र सहित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय के चित्र सम्मुख दीप प्रज्वलित कर व वन्दे मातरम गीत के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा व रालोद नेताओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि मीराँपुर विधानसभा उपचुनाव में संयुक्त प्रत्याशी को जिताने को लेकर सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्य करें। बूथ कमेटियां पार्टी के द्वारा दिये गये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करें। रालोद के पश्चिम प्रभारी योगेन्द्र चेयरमैन, भाजपा पश्चिम प्रभारी सतेन्द्र सिसौदिया, मन्त्री सोमेन्द्र तोमर,मन्त्री अनिल कुमार आदि ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार सर्व समाज के हित के लिये कार्य कर रही है।

सरकार ने देश व प्रदेश में विकास के नये आयाम स्थापित किये हैं। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी ने किया्, इस अवसर पर मुख्य रूप से मन्त्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, रालोद के मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष सन्दीप मलिक, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अमित ठाकरान, युवा भाजपा नेता अमित राठी, प्रसन्न चौधरी, विजय शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, अमित चौधरी, जोगेन्द्र वर्मा, संदीप चौधरी, राजू अहलावत, प्रदीप निर्वाल, उमेश मलिक, रामकुमार शर्मा, मण्डल अध्यक्ष वीरपाल सहरावत, सतनाम बंजारा, राजेश सहरावत, अरुण पाल, विनोद शर्मा, अभिषेक गुर्जर, इरम अली उपस्थित रहे।
मीडिया ने किया बहिष्कार
दीप प्रज्वलन के उपरान्त कार्यक्रम आरम्भ हुआ था कि अचानक मंच का संचालन करने लगे भाजपा के सतेंद्र सिसौदिया द्वारा असहज रूप में पत्रकारों को बाहर चले जाने को कहा गया। कठोर अंदाज़ में पत्रकारों को बाहर चले जाने को कहने से पत्रकारों ने कड़ा रोष जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया, जिसके बाद शुकदेव आश्रम में पत्रकारों के बीच पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने घटना पर खेद जताकर पत्रकारों से क्षमा माँगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय