Wednesday, May 7, 2025

अब्दु रोजिक ने प्रसंशकों के लिए ’वेरी चालाक ब्रो’ गाना किया पेश

नयी दिल्ली – राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में द्वारका के पैसिफिक डी21 मॉल में ताजिकिस्तानी गायक और बिग बॉस 16 के प्रतिभागी अब्दु रोजिक ने अपने प्रसिद्ध गाने ‘वेरी चालाक ब्रो’ को पेश किया।


आज यहां आयोजित मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम के दौरान अब्दु रोज़िक ने अपनी हास्य कला और अंदाज से उपस्थिति सभी दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।

ब्लॉगर अब्दु रोजिक (19) भारत में अपनी सुरीली आवाज, अनूठे अंदाज के कारण रियलिटी और कॉमेडी शो में से दर्शकों के बीच प्रसिद्ध रहे है। उनके इंस्टाग्राम पर 80 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। इस कार्यक्रम में दो हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।


इस अवसर पर पैसिफ़िक ग्रुप के कार्यकारी निदेशक अभिषेक बंसल ने कहा कि यह एक शानदार कार्यक्रम था। हमें खुशी है कि शो में आए सभी लोगों को यहां भरपूर मनोरंजन मिला। हमें इस बात कि भी ख़ुशी है कि हमें द्वारका और दिल्ली लोगों के लिए अब्दु रोज़िक की मेजबानी करने का मौका मिला।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय