Tuesday, May 20, 2025

नोएडा में स्कूली छात्रों के हर घर तिरंगा यात्रा में शामिल हुए जिलाधिकारी

नोएडा। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत आज ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूली छात्रों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके अलावा जिले में समाज सेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई।

 

उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप एवं डीएम मनीष कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद गौतमबुद्ध नगर में 13 से 15 अगस्त तक आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को लेकर जनपद में विभिन्न विभागों के द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में आज डीएम मनीष कुमार वर्मा ने कलेक्ट्रेट परिसर से स्कूली बच्चों की तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, तथा स्वयं भी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

 

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि तिरंगा यात्रा में शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज एवं केसीएस इंटर कॉलेज के लगभग 1500 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। यह तिरंगा यात्रा कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर सूरजपुर गोल चक्कर से होते हुए शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज एवं केसीएस इंटर कॉलेज पर समाप्त हुई।

 

तिरंगा यात्रा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी जनार्दन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, अपर जिलाधिकारी न्यायिक भेरपाल सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार तथा स्कूलों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय