Thursday, September 19, 2024

सहारनपुर में पुलिस ने ठगी के एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सहारनपुर। महिलाओं से करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक अभियुक्त को पुलिस ने बिहार के खगड़िया जिले से गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर सहारनपुर लाया जा रहा है। जबकि गिरोह का मास्टरमाइंड मौके से फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बंगाल में भी दबिश दी है। बता दे कि सहारनपुर में महिलाओं को रोजगार देने का झांसा देकर 24 सौ 24 सौ रूपए की ठगी हुई थी।
दिल्ली रोड पर ऑफिस बनाकर दो हजार से अधिक महिलाओं से ठगी की गई और बाद में ऑफिस बंद कर यहां से फरार हो गए थे। जिसके बाद पीडितों ने हंगामा किया था। जिसके बाद पुलिस ने कंपनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने गिरोह का खुलासा करने के लिए बिहार में दबिश दी थी। पुलिस ने खगड़िया जिले से आर्दश कुमार पुत्र विकास कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
जिसे अदालत में पेश कर 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। इसके बाद अभियुक्त को सहारनपुर में दाखिल किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, कन्हैया पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही कन्हैया फरार हो गया था। सूचना मिली कि वह बंगाल में चला गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय