Monday, April 28, 2025

जिलाधिकारी ने दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को किए प्रतीकात्मक चेक वितरित

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री इन्द्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री द्वारा दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने का कार्यक्रम देखा गया। मुख्यमंत्री ने रविवार को स्मृतिशेष 577 अधिवक्ताओं के आश्रितों को लोकभवन में अधिवक्ता कल्याण निधि से सहायता राशि प्रदान की।

 

इस दौरान उन्होंने बताया कि मृतक अधिवक्ता के आश्रित के लिए अधिवक्ता कल्याण निधि की राशि डेढ़ लाख से बढ़ाकर पांच लाख की गई। आयु भी 60 से बढ़ाकर 70 वर्ष की गई। सीएम योगी ने कहा कि रक्षाबंधन का त्योहार है। इस मौके पर यह आयोजन बताता है कि त्योहार का आनंद इससे अच्छा नहीं हो सकता। जब हम किसी निराश्रित के साथ खड़े होकर उसकी सहायता के लिए तत्पर दिखाई देते हैं।

[irp cats=”24”]

 

दिवंगत अधिवक्तागण के आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान किये जाने के शासनादेश के अनुसार जिलाधिकारी इन्द्र व्रिकम सिंह द्वारा जनपद के आठ अधिवक्ताओं के आश्रितों को 5—5 लाख के प्रतीकात्मक (डमी) चेक वितरित किये।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय