Friday, September 20, 2024

मेरठ में साऊदी अरब में बैठकर पत्नी पर जानलेवा हमला कराने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मेरठ। पुल‍िस ने बीते 21 जुलाई को मह‍िला पर हुए जानलेवा हमले का पर्दाफाश कर द‍िया है। मह‍िला पर हमला क‍िसी और ने नहीं बल्‍क‍ि उसके पत‍ि ने ही करवाया था। पत‍ि ने सऊदी अरब में बैठे-बैठे पत्नी की हत्या की साजिश रची और सगे भांजे को सुपारी भी दे दी। पुल‍िस ने दोनों शूटरों को गिरफ्तार करने के बाद आज हत्या के प्रयास का षडयंत्र करने वाले महिला के पति को भी गिरफ्तार कर लिया है। ये है पूरी कहानी बता दें कि मेरठ की ईशापुरम निवासी प्रियंका पत्नी प्रवीन पर 21 जुलाई को कुछ बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। साथ ही उस पर गोली भी चलाई थी। संयोग से इस हमले में महिला बच गई और बुरी तरह से घायल हो गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

घटना के संबंध में थाना पल्लवपुरम पर मु0अ0सं0-188/2024 धारा 109/126(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। बाद में पुलिस ने इस हमले को अंजाम देने वाले दो आरोपियों राहुल और निशांत त्यागी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों से पूछताछ में पता चला कि महिला पर हमला उसके पति ने ही कराया था। पति सऊदी अरब में रहता है। तब से पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी थी।

 

 

आरोपी पति प्रवीण कुमार को आज थाना पल्लवपुरम पुलिस द्वारा मुखविर की सूचना पर पल्हैड़ा चौपला के नीचे से गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बंध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 188/2024 धारा 109/126(2)/61(2) बीएनएस पूर्व से पंजीकृत है। पुलिस पछताछ में पता चला कि मुजफ्फरनगर के ग्राम टिटौडा निवासी प्रवीन जो साऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करता है जिसकी पत्नी प्रियंका मेरठ के ईशापुरम थाना गंगानगर में अपने बच्चो के साथ रहती है। प्रवीन को अपनी पत्नी प्रियंका के चाल चलन पर शंका थी।

 

 

जिस कारण इन दोनो में लडाई झगडे होते रहते थे। फोन पर भी लडाई झगडे होते रहते थे। इस वर्ष मार्च में जब प्रवीन साऊदी अरब से भारत आया था तो उसने तभी अपनी पत्नी की हत्या कराने की योजना बनायी थी और तय किया कि इस हत्याकांड को तब अंजाम दिया जायेगा। जब मै देश से बाहर रंहूगा ताकि पुलिस को लगे कि कोई लूट आदि की घटना हो गयी है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय