Friday, June 14, 2024

दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर को अस्पताल से मिली छुट्टी, हालत स्थिर

नईदिल्ली। दिग्गज अभिनेता अन्नू कपूर को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी मिल गई। उन्हें सीने में तकलीफ की शिकायत के बाद 26 जनवरी को भर्ती कराया गया था। कार्डियोलॉजी टीम द्वारा इलाज किए जाने के बाद, 66 वर्षीय अभिनेता को रविवार सुबह छुट्टी दे दी गई।

सर गंगा राम अस्पताल के अध्यक्ष (प्रबंधन बोर्ड) डॉ. अजय स्वरूप ने कहा, ” अन्नू मदन लाल कपूर जिन्हें 26 जनवरी की सुबह सीने में तकलीफ की शिकायत के साथ सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उन्हें आज छुट्टी दे दी गई है। कार्डियोलॉजी की टीम ने उनका इलाज किया, जिसमें डॉ. जे.पी.एस. साहनी, डॉ रजनीश जैन, डॉ राजीव पासी, डॉ बी.एस. विवेक और डॉ सुशांत वट्टल शामिल हैं।”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

डॉ. जैन ने कहा, “अन्नू कपूर की हालत स्थिर है।”

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय