Wednesday, April 30, 2025

नेपाल में भूस्खलन में छह लोगों की मौत, चार लापता

काठमांडू। नेपाल में रविवार तड़के हुए भूस्खलन में तीन मकान बह गए, जिससे छह लोगों की मौत हो गयी एवं चार अन्य लापता हो गए।

रामेछाप जिले के शैंलुग ग्रामीण नगरपालिका में स्थानीय समयानुसार तड़के तीन बजे घंटो तक हुई भीषण बरसात से आयी आपदा में एक और व्यक्ति घायल हो गया।

जिला पुलिस के प्रवक्ता कौशल नुउपाने ने कहा ‘हमारी टीम लापता लोगों को ढूंढ रही है।’

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि स्थानीय नाले पर बना पुल बाढ़ में बह गया जिससे जिले के अन्य भागों से सम्पर्क कठिन हो गया है।

नेपाल पुलिस के अनुसार मानसूनी बारिश से संबंधित आपदाओं में शुक्रवार तक 195 लोगों की मौत हो गयी, 247 लोग घायल हुए एवं 49 अन्य लापता हो गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय