Saturday, May 11, 2024

सांप,बिच्छू,नेवला,कबूतर के एक होने से देश का भला नहीं: ब्रजभूषण

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बहराइच- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ पर निशाना साधते हुये कहा कि देश में सांप, बिच्छू, नेवला और कबूतर एक हो गए हैं, लेकिन इससे देश का भला होने वाला नहीं है।


जिले में एक निजी शो रूम का उद्घाटन करने के बाद भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष ने पत्रकारों से कहा कि ‘इंडिया’ गठबंधन सिर्फ देश के लोगों को लूटने के लिए बना है। जैसे बरसात में सांप बिच्छू, गोजर, नेवला और कबूतर सुरक्षित स्थान की तलाश करते हैं, इसी तरह यह गठबंधन के लोग हैं। उनके ना कोई संयोजक है और न प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं, ऐसे में गठबंधन को क्या कहा जाए सिर्फ हवा हवाई है”

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


सांसद ने कहा “ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कहते हैं कि उन्हें बो
लने नहीं दिया जा रहा है। यह जनता को बरगलाने का प्रयास किया जा रहा। वास्तव में इतनी उम्र होने के बाद भी उन्हें समझ नहीं है, वह मुद्दा ही नहीं उठा पा रहे हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार मिलकर देश का विकास कर रही है। जिसके चलते एक समय जैसा कांग्रेस का था, ठीक उसी तरह अब भाजपा पार्टी बन गई है।”


उन्होंने कहा कि अब सिर्फ भाजपा और मोदी के नाम पर जनता मतदान कर रही है। केंद्र में दो बार भाजपा की सरकार बनी है। इस बार भी जनता जीत दिलाएगी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय