Friday, September 20, 2024

गाजियाबाद में सोसाइटी में ‘कुरान पाठ’ का आरोप, विरोध करने पर मारपीट

गाजियाबाद। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक की चित्रावन सोसाइटी में एक महिला पर फ्लैट में मदरसा चलाने का आरोप लगाया। इस मामले में गार्ड की शिकायत पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

क्रॉसिंग रिपब्लिक की चित्रावन सोसाइटी में रविवार रात हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने एक महिला पर फ्लैट में मदरसा चलाने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि महिला की बेटी की तबीयत खराब थी, इसलिए कुरान का पाठ पढ़ने के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया था।

 

जब उनके फ्लैट से लोग वापस जाने लगे तो सोसाइटी के गेट पर हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया। गार्ड के साथ भी मारपीट की गई है। इस मामले में गार्ड की शिकायत पर देर रात मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय