Friday, September 20, 2024

मेरठ में जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ हमलावर हुए सदस्य, बोले जमकर हुआ भ्रष्टाचार

मेरठ। जिला पंचायत की राजनीति गरमा गई है। अध्यक्ष गौरव चौधरी के खिलाफ पंचायत सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है। दर्जनभर सदस्य कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे से मिले। उन्होंने कमिश्नर को अध्यक्ष के खिलाफ शिकायतों का पुलिंदा सौंपा। सदस्यों ने कहा कि मेरठ जिला पंचायत की निधि को लूटा जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष भ्रष्ट हैं। सदस्यों ने वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए अधिकार सीज करने की मांग की गई।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

वार्ड 33 से सदस्य सोनम के पति विपिन भड़ाना ने कहा कि जिला पंचायत में घोर अनियमितताएं हो रही हैं। लाइटों, सड़क निर्माण, काॅलोनी निर्माण, पदों पर मृतक आश्रित में रखे कर्मचारियों से लेकर तमाम कार्याें में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। आरोप लगाया कि मेरठ के जिला पंचायत अध्यक्ष महीनों विदेश यात्राओं में रहते हैं, जबकि नियमानुसार ये गलत है। जिला पंचायत को लगातार लूटा जा रहा है। ठेकेदारों के साथ सेटिंग करके ठेके देकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

 

 

वार्ड-10 के सदस्य अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंचायत सदस्यों को समान रूप से काम नहीं मिल रहा। वित्तीय अनियमितताएं लगातार हो रही हैं। पंचायत अध्यक्ष केवल अपने चहेतों को काम दे रहे हैं। इनके वित्तीय अधिकारों पर रोक लगनी चाहिए। जल्द से जल्द कमिश्नर इसकी जांच कराएं, ताकि कार्रवाई हो सके और अध्यक्ष को पद से हटाया जा सके।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय