Friday, April 18, 2025

दिसंबर में मैनेजर की मौत के बाद इंजीनियर की पत्नी गैस गीजर का शिकार

मेरठ। जागृति विहार में इंजीनियर की पत्नी की गीजर की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। करीब 30 मिनट तक महिला बाथरूम में तड़पती रही। हादसे की जानकारी पर मेडिकल पुलिस पहुंची थी, लेकिन परिवार के लोगों ने कोई भी कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया।
मूल रूप से गाजियाबाद निवासी पारस अपनी पत्नी वैशाली के साथ जागृति विहार में रहते हैं। पारस एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर हैं। वह सुबह कंपनी चले गए। सुबह करीब दस बजे पत्नी वैशाली बाथरूम में गीजर से पानी गर्म कर स्नान कर रही थीं। इस दौरान दम घुटने के कारण वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।
महिला के गिरने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाथरूम के पास पहुंचे। दरवाजा तोड़कर देखा तो वैशाली बेहोश पड़ी थी। आनन-फानन में उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
गैस गीजर से हादसों के मामले बढ़े :—
गैस गीजर से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इससे पहले भी मेरठ में 31 दिसंबर को पूर्व मैनेजर की मौत गैस गीजर के कारण हुई थी। ब्रह्मपुरी स्थित सरस्वती लोक निवासी पूर्व प्रोडक्शन मैनेजर 59 वर्ष के अजित सिंघल की भी गीजर की गैस से मौत हो गई थी। बाथरूम में वह करीब 20 मिनट तक तड़पते रहे थे। पत्नी शशि ने बताया था कि बाथरूम में दम घुटने से उनकी मौत हुई थी।

यह भी पढ़ें :  मेरठ के नगर पालिका सरधना में मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय