Tuesday, April 29, 2025

मेरठ के नगर पालिका सरधना में मनाई गई भीमराव अंबेडकर जयंती

मेरठ। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नगर पालिका परिषद सरधना में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सबीला बेगम, अध्यक्ष व मोनिका उमराव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सरधना ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संचालन सोहनवीर सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान पालिका के सभासदों /सदस्यों , स्वयंसेवी संस्थाओं, संभ्रांत नागरिकों व पालिका कर्मचारियो ने हर्षोल्लास के साथ माल्यार्पण किया।

हिंसा से कांपा मुर्शिदाबाद, राज्यपाल बोले- कानून हाथ में लेने वालों को नहीं बख्शा जाएगा

 

[irp cats=”24”]

 

 

जिसमें विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिक सूर्य देव त्यागी, दीपक शर्मा ,शावेज अंसारी , मनोज कुमार,  द्वारा अपने विचारों को प्रस्तुत किया। बाबा साहब द्वारा संविधान में उल्लेखित भारत में निवासरत नागरिकों  के अपने देश प्रति मूल कर्तव्य एवं दायित्व के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिसमें विशेष रूप से संविधान का पालन, राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान का आदर, भारत की संप्रभुता एकता अखंडता की रक्षा आदि पर विशेष रूप से बताया गया।

 

 

 

इसी के साथ कुमारी सोहनशी द्वारा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर एक कविता प्रस्तुत की गई। जिस पर अधिशासी अधिकारी अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से कुमारी सोहानशी को 500 रुपये की धनराशि देकर सप्रेम सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अब्दुल कलाम सभागार में वरिष्ठ नागरिक सूर्य देव त्यागी, दीपक शर्मा ,शावेज अंसारी , सभासद शानू जैन,  खालिद अंसारी, राहुल पाल, पिंकी सोम, पारुल सिरोही, महेश्वरी ,शालिनी सैनी, विमला अरोड़ा, उमा त्यागी ,प्रेमलता सक्सेना, इंदिरा जाटव, अमित कुमार ,मोहित कुमार, एवं पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय