Friday, September 20, 2024

इमरान मसूद ने सुनी क्षेत्रवासियों की समस्याएं,अधिकारियों से कहा- लोगों की समस्याओं का वह त्वरित निस्तारण करे 

देवबंद (सहारनपुर)। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने देवबंद डाकबंगले पर पहुंचकर क्षेत्र के लोगो की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगो की समस्याओं के निराकरण को लेकर अधिकारियों से वार्ता की। देवबंद डाकबंगले पर पहुंचे सांसद इमरान मसूद व एमएलसी शाहनवाज खान का  कार्यकर्ताओं और लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
लोगों ने सांसद इमरान मसूद के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। लोग पुलिस, राजस्व विभाग, ऊर्जा निगम, आपूर्ति विभाग आदि विभागों से संबंधित समस्याएं लेकर सांसद इमरान मसूद के समक्ष पहुंचे। सांसद मसूद ने समस्याओं से संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता की और त्वरित निस्तारण करने को कहा। जनसमस्याएं सुनने के बाद इमरान मसूद ने कहा कि जनता का शोषण किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बोलें कि यदि किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या है तो वह उनसे संपर्क करें। बताया कि वह प्रत्येक माह के दूसरे सप्ताह लोगों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान कराएंगे। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप राणा, प्रदेश सचिव राहत खलील, डा. रागिब अंजुम, वरिष्ठ नेता साद सिद्दीकी, हंस कुमार, मुकेश कश्यप, अहमद अली, शहजाद उस्मानी, प्रदीप चौधरी, अनवार सिद्दीकी, पप्पू गौड़, सभासद सैयद हारिस आदि मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय