Thursday, September 19, 2024

ग़ाज़ियाबाद के खोड़ा में पत्नी की चाकू मारकर हत्या,आरोपी फरार 

ग़ाज़ियाबाद। खोड़ा इलाके में शुक्रवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को चाकू मार दिया। घायल महिला को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया है।
पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरेली का मूल निवासी लोकेश अपनी पत्नी पूजा के साथ खोड़ा में रहता था। देर रात उसकी पत्नी पूजा से बहस हो गई। बात इतनी अधिक बढ़ गई की लोकेश ने रसोई में रखे धारदार चाकू से पत्नी पूजा पर कई वार कर डाले। इसके बाद आरोपी फरार हो गया।
आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पूजा को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय