Monday, May 19, 2025

सहारनपुर में ट्रक चपेट में आने से एक व्यक्ति की हुई मौत,पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ट्रक चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। गांव कंजौली निवासी नीटू पुत्र इलमचंद का अपनी पत्नी भावना से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।
विवाद के चलते नीटू गांव से हाईवे की ओर चल दिया। हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद चल रहा था। विवाद के चलते वह हाईवे पर पहुंचा। जहां ट्रक की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय