Friday, September 20, 2024

देवबंद में घर में घुसकर महिला व किशोरी के साथ छेड़छाड़, सात लोग गिरफ्तार

देवबंद (सहारनपुर)। मिरगपुर गांव में घर में घुसे कार सवार सात लोगों द्वारा महिला व किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सातों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगो में राहुल वाल्मीकि, विक्रांत, सुरजीत, रवि शंकर, विजय, सावन और उदय शामिल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार में सवार सात लोग मिरगपुर गांव जा पहुंचे और एक घर में घुसकर किशोरी और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला व किशोरी के शोर मचाने पर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणों से स्वयं को घिरता देख आरोपितों ने भागने का प्रयास किया।
लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें दबोच लिया। सूचना पर गांव में पुलिस पहुंची। ग्रामीणों ने आरोपितों को पुलिस को सौंप दिया। पीडित पक्ष की ओर से मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने सातो लोगो को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय