Saturday, September 21, 2024

अलग राज्य के लिए युवा शक्ति व छात्र आए आगे – भगत सिंह वर्मा 

सहारनपुर (चिलकाना)। सहारनपुर जनपद के चिलकाना क्षेत्र के ग्राम पटनी में एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण समस्याओं से ग्रस्त है। लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण गरीबी, महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, गुंडागर्दी, अव्यवस्था की चपेट में है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि बेहतर शिक्षा, चिकित्सा के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है।
उत्तर प्रदेश में दो एम्स है। दोनों पूर्वांचल में है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले सरकार को 80% राजस्व देते हैं। आजादी से अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की घोर उपेक्षा की जा रही है। सभी महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान पूर्वांचल में है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और सभी को नि:शुल्क होगी। सहारनपुर मेरठ आगरा में एम्स की स्थापना होगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और महत्वपूर्ण शिक्षण संस्थान हर जिले में होंगे। बैठक का संचालन करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने कहा कि समय की आवश्यकता है किसान, मजदूर, व्यापारी, दुकानदार, बुद्धिजीवी, वकील, पत्रकार, युवा शक्ति व छात्र मिलकर अलग राज्य के लिए संघर्ष करें।
आसिम मलिक ने कहा कि पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में अलग राज्य का संघर्ष तेज हो चुका है, अब हमें किसी भी कीमत पर अलग राज्य चाहिए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला संरक्षक राकेश शर्मा ने कहा कि छोटा राज्य में पश्चिम के 8 करोड लोग सुखी और समृद्ध होंगे और सभी शिक्षित युवाओं को रोजगार होंगे। बैठक में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत, जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष चेतन शर्मा, नगर मंत्री अकमल गौड़, अनिल धीमान, सुंदरलाल सैनी, श्याम कुमार सैनी, विपिन सैनी, प्रमोद सैनी, अर्जुन सैनी, बबलू सैनी, दिनेश सैनी, प्रवेश सैनी, मोहम्मद वलीउल्लाह ,आसिफ मलिक, अब्दुल्ला मलिक, फुरकान, नदीम आदि ने भाग लिया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय