Tuesday, October 1, 2024

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने किसानों के आय बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किएःशिवराज सिंह चौहान

भोपाल। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संगठन पर्व को लेकर सोमवार को भोपाल के रविन्द्र भवन में बुधनी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर जाति, समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। आजादी के बाद से वर्षों तक कांग्रेस ने देश में शासन किया, लेकिन किसानों के कल्याण के लिए कोई कार्य नहीं किया। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से किसानों की आय बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। कार्यकर्ता सभी मतदाताओं को सदस्य बनाने के लिए कार्य करें।

किसानों की आय बढ़ाने प्रतिदिन नए फैसले कर रही भाजपा सरकार- शिवराज
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के कल्याण के लिए प्रतिदिन नए फैसले किए जा रहे हैं। भारत गांवों में बसता है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान भारत की आत्मा हैं। प्रधानमंत्री, पीएम किसान सम्मान निधि दे रहे हैं, जो किसानों के लिए बड़ा आर्थिक संबल है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सोयाबीन को समर्थन मूल्य पर खरीदने का निर्णय लिया है। पॉम आयल पर आयात शुल्क बढ़ाया गया, ताकि तेल बनाने वाली कंपनियां देश के किसानों से सोयाबीन की खरीदी करें। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार किसानों को जीरो प्रतिशत पर ब्याज देने का कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में अभी धान की कई किस्मों के बीज तैयार किए गए हैं, जो औसत से 30 प्रतिशत कम पानी में तैयार हो जाएंगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लिए कार्य किया
केंद्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार ने मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य किया है। मध्यप्रदेश में लाड़ली बहना, लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू करके बहनों और महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। लखपति दीदी और ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से भाजपा सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का कार्य कर रही है। भाजपा सरकार महिलाओं को स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रही है। महिलाएं भी प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास करती हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं भाजपा का सदस्य बन रही हैं, भाजपा कार्यकर्ता युवाओं और महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनाएं।

हर घर में होना चाहिए भाजपा का सदस्य – हितानंद
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि बुधनी विधानसभा में विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड वोट मिले हैं। प्रधानमंत्री विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए कार्य कर रहे हैं। 2024 के विकसित भारत का नेतृत्व का वह युवा करेगा जो 18 से 25 वर्ष का है, इसलिए भाजपा कार्यकर्ता युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा का सदस्य बनाएं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा हर समाज वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है, इसलिए हर समाज वर्ग के लोगों को भाजपा से जोड़ें। भाजपा से जोड़ने का सबसे बड़ा माध्यम है सदस्यता। इस सदस्यता अभियान के दूसरे चरण में भाजपा कार्यकर्ता घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ें। गांव, घर, गली व मोहल्ला ऐसा नहीं रहना चाहिए, जहां भाजपा के सदस्य न हों। हर समाज और हर गांव-घर, गली-मोहल्ले के विकास के लिए भाजपा का सदस्य होना जरूरी है। संगठन पर्व में मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी सक्रिय भागीदारी निभाएं और सदस्यता में इतिहास बनाने का कार्य करें।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय