Wednesday, April 2, 2025

नए प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने पुराने प्रेमी की कर दी हत्या

बांदा। जनपद में प्रेमिका ने अपने नए प्रेमी के साथ मिलकर पुराने प्रेमी को पहले शराब पिलाई और उसके बाद ईंट के प्रहार से उसकी हत्या कर दी। शव के चेहरे को भी कुचल दिया। इसके बाद शव को कनवारा गांव के पास फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रेमिका और उसके आशिक को गिरफ्तार कर लिया।

थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा में तीन दिन पहले एक अज्ञात शव बरामद हुआ था, जिसका सिर कुचला हुआ था। जांच के दौरान शव की पहचान अजय कुमार वर्मा के रूप में हुई, जो अम्बेडकर नगर कस्बा और थाना बबेरु का निवासी था। इस घटना की रिपोर्ट मृतक की पत्नी ने थाना कोतवाली नगर में दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने इस हत्या की तहकीकात शुरू की।

अजय कुमार अपनी पत्नी से अलग रहकर बांदा में एक किराए के मकान में रेखा देवी नामक महिला के साथ रहता था और रिक्शा चलाता था। उसकी पत्नी बबेरु में तीन बच्चों के साथ रहती थी। जांच में पता चला कि रेखा देवी के आशीष कुमार नाई नाम के एक व्यक्ति से अवैध संबंध थे, जो कर्माडांडी, थाना फतेहगंज का निवासी है। रेखा और आशीष ने मिलकर अजय कुमार को रास्ते से हटाने की साजिश रची।

23 सितंबर की रात को आशीष और रेखा ने अजय को शराब पिलाई और उसे उसके रिक्शे पर बैठाकर कनवारा की ओर ले गए। वहां दोनों ने मिलकर ईंट से अजय के सिर पर वार किया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। हत्या के बाद शव को वहीं खाई में फेंक दिया और आरोपी वहां से फरार हो गए।

थाना कोतवाली नगर पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए घटना में शामिल दोनों अभियुक्तों आशीष कुमार और रेखा देवी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी क्षेत्राधिकारी नगर राजीव प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम द्वारा की गई है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी के साथ ही हत्या का खुलासा किया गया, जिसमें दोनों ने हत्या की योजना और क्रियान्वयन की बात स्वीकार की।

गिरफ्तार अभियुक्तों में आशीष कुमार सेन जो कर्माडांडी थाना फतेहगंज का निवासी है और रेखा देवी निवासी देवीनगर कस्बा बबेरु शामिल हैं। पुलिस ने चौकी प्रभारी विश्वविद्यालय देवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार, कांस्टेबल इन्द्रजीत सिंह और महिला कांस्टेबल सोनम यादव की टीम की मदद से हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय