Thursday, May 8, 2025

बरसात से लुढ़का पारा, आज भी बारिश के आसार

मेरठ। मानसून की बारिश सावन में कम होने से गर्मी से लोग बेहाल रहे। बरसात के बाद मौसम का कलेवर बदल गया। लोगों ने सुहाने मौसम का आनंद लिया। अधिकतम तापमान भी उसके बाद से पहली बार 30 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने रविवार को भी बरसात जारी रहने की संभावना जताई है।

मेरठ में इस बार भादो की पहली अच्छी बरसात देखने को मिली। शनिवार को सुबह के समय अच्छी बरसात हुई उसके बाद दिन भर बरसात का सिलसिला जारी रहा। वहीं रविवार को भी मौसम खुशनुमा रहा। बादलों ने डेरा जमा लिया।
शनिवार शाम साढ़े पांच बजे तक 8.6 मिलीमीटर बरसात रिकार्ड की गई। जनपद में 24 अगस्त से मानसून ब्रेक की स्थिति चल रही थी। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय