Saturday, October 5, 2024

मेरठ में पुलिस मुठभेड़ में डकैती का आरोपी गोली लगने से घायल,लूट का सामान बरामद

मेरठ। थाना लोहियानगर पुलिस ने जाकिर कालोनी में हुई डकैती में फरार चल रहे आरोपी को मुठभेड में गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में पुलिस ने गोली मारी है। बदमाश के कब्जे से डकैती की घटना में लूटी ज्वैलरी, अवैध तंमचा-कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक लोहियानगर रात्रि में जाकिर कालोनी में हुई डकैती की घटना के फरार आरोपियों की तलाश में धरपकड अभियान चला रहे थे।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

मुखबिर की सूचना पर ग्राम नरहाडा रोड पर बदमाश के आने का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान ग्राम नरहाडा की तरफ से एक बाइक आती हुई दिखाई दी। जिसे पास आने पर रोकने का प्रयास किया तो बाइक पर बैठे दो युवकों ने पुलिस टीम को देखकर उसकी स्पीड तेज कर दी और नरहाडा की तरफ भागने लगे। बदमाशों का पीछा पुलिस पार्टी ने किया। कुछ दूरी पर बदमाशों की बाइक अनियत्रिंत होकर सडक से नीचे फिसलकर गिर गयी। जिससे पीछे बैठे युवक ने पुलिस पार्टी के उपर जान से मारने की नियत से फायर किया।

 

 

पुलिस टीम ने अपनी आत्मरक्षार्थ की फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। जिसको हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा बदमाश रात्रि का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। घायल बदमाश की पहचान दिलशाद उर्फ दिल्लू पुत्र शरीफ निवासी गली न0 5 बुनकरनगर थाना लिसाडी गेट मेरठ, हाल पता-ग्राम सलेमपुर थाना लोहियानगर मेरठ के रूप में हुई है। भागे हुये बदमाश का नाम दिलशाद ने इमरान उर्फ गोलू पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात बताया। अभियुक्त के कब्जे से डकैती की घटना में लूटी गयी ज्वैलरी, अवैध तंमचा-कारतूस व एक बाइक बरामद हुई है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु जिला अस्पताल मेरठ ले जाया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय