Saturday, October 5, 2024

दंगा प्रदेश,माफिया प्रदेश नही अब आदर्श है उत्तरप्रदेशः केशव प्रसाद

मुजफ्फरनगर। शुकतीर्थ में आयोजित युवा सम्मेलन व ग्राम चौपाल व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका अंर्तगत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आयोजित युवा सम्मेलन व ग्राम चौपाल में संवाद करने पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए आगामी उपचुनाव में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को जिताने की अपील की व लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भेंट किये।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

शुकतीर्थ में स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दंडी आश्रम के विद्यार्थियों द्वारा शंखनाद कर मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार में उत्तर प्रदेश को दंगा प्रदेश माफिया प्रदेश, गुंडा प्रदेश के रूप में जाना जाता था,आज उत्तर प्रदेश दंगा मुक्त, माफिया मुक्त,गुंडा मुक्त है। विकास आपका अधिकार है। और विकास का नाम भाजपा है।2014 के बाद देश प्रदेश की जनता ने लगातार भाजपा में अपना विश्वास जताया है।भाजपा सरकार जो कहती है करती है। किसान सम्मान निधि की 18 किस्त किसानों के खातों में जा चुकी हैं। सबका साथ सबका विकास के साथ बिना किसी भेदभाव के सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक को मिल रहा है। राहुल गांधी जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर अनेक योजनाओं को चलाया हुआ है आज घर की मुखिया महिला है।

 

 

लोकसभा,विधान सभा में आरक्षण देकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है।उपचुनाव को लेकर भाजपा सरकार आपके द्वार पर है।आपको भाजपा गठबंधन प्रत्याशी को भारी मतों से जिताकर भेजना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत को महाशक्ति बनाने के लक्ष्य पर काम कर रहे हैं । जनता ने मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया प्रधानमंत्री के नेतृत्व में महिलाओं का सशक्तिकरणकरने का मौका मिला है 3 करोड़ लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। भाजपा सरकार है तो सबका साथ सब का विकास संभव है मीरापुर विधानसभा का उपचुनाव बीजेपी गठबंधनजीतेगा भारत के इतिहास में राहुलगांधी विपक्ष के नेता केतौर पर सबसे गैरजिम्मेदार व्यक्ति है ।

 

विपक्ष संविधान को खत्म करने का दुष्प्रचार कर रहा है
अखिलेश को कहने पर राहुल को दर्द होता है तथा राहुल को कहने पर अखिलेश के दर्द होता है भाजपा सरकार आपके द्वार पर खड़ी है आपके द्वार पर आकर आपकी समस्याओं का समाधान करेंगे 10 सीटों पर उपचुनाव में गठबंधन विजय प्राप्त करेगा विपक्ष झूठ फैलाने का काम कर रहा है। 2047 तक प्रधानमंत्री ने भारत को विकसित बनाने का संकल्प लिया है।जनता को विपक्ष के बहकावे में नहीं आना है।

खेल मंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि पूर्व की सरकार में कोई खेल नीति नही थी। भाजपा सरकार की खेल नीति के चलते आज खेलों के माध्यम युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि क्षेत्र में सड़को के चौड़ीकरण का कार्य केशव प्रसाद मौर्य के द्वारा किया गया। मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि सरकार अनेक योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है आवास, उज्ज्वला आयुष्मान जैसी योजनाओं से जनता को बड़ा लाभ मिल रहा है। प्रियांशु दत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में शीर्ष पद पर जाने के लिय विशेष परिवार में जन्म लेने की जरूरत नही है। भाजपा में साधारण व्यक्ति भी उच्च पदों पर सेवाए दे सकता है।पैरालंपिक में दो मैडल जीतने वाली प्रीत पाल को दो पदक लाने पर सरकार ने 2 करोड रुपए दिए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक व संचालन डॉ राजीव कुमार ने किया।

इस अवसर मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुबोध सैनी,अजीत राठी, ब्लॉक प्रमुख अनिल राठी, क्षेत्रीय मंत्री अमित राठी,अमित प्रमुख,राजू अहलावत,अमित कश्यप, अंचित मित्तल,सुखविंदर सोम,शरद शर्मा,प्रदीप सैनी,प्रदीप निर्वाल,श्रीमोहन तायल, वंदना वर्मा, रमा नागर, विनोद शर्मा,प्रदीप निर्वाल, मनोहर शर्मा आदि मोजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय