Sunday, May 4, 2025

नरसिंहानंद का सिर कलम करने की धमकी, मुस्लिम युवक ने रखा एक लाख का इनाम

गाजियाबाद। श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरि का सिर कलम करने वाले को एक लाख रुपये देने की घोषणा हुई है। यह घोषणा फेसबुक पर फिरोज खान नामक एक व्यक्ति द्वारा की गई है। इस फेसबुक पोस्ट के सामने आने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। नरसिंहानंद के शिष्यों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। इस संबंध में गाजियाबाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

यति रामस्वरूपानंद गिरि ने बताया कि फिरोज खान ने एक संदेश में यति नरसिंहानंद गिरि को नुकसान पहुंचाने के लिए यह इनाम रखा है, जिससे उनके अनुयायी अत्यंत चिंतित हैं। उन्होंने कहा, ‘अगर हमारे गुरुजी को कुछ हुआ, तो फिरोज खान इसकी जिम्मेदारी उठाएगा। हम अपने गुरुजी की रक्षा के लिए किसी भी बलिदान के लिए तैयार हैं।’

वेव सिटी थाना पुलिस ने इस मामले में फिरोज खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 351 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

[irp cats=”24”]

गौरतलब है कि यति नरसिंहानंद गिरि पर 29 सितंबर को पैगंबर मुहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस संबंध में गाजियाबाद और महाराष्ट्र में दो मुकदमे पहले से ही दर्ज हैं, और उनके खिलाफ कई शिकायतें आई हैं। यूपी सहित विभिन्न राज्यों में यति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग उठ रही है।

यति नरसिंहानंद द्वारा विवादित टिप्पणी किए जाने के बाद अब उनके शिष्य अनिल यादव द्वारा भी ऐसा ही बयान दिया गया है। नरसिंहानंद के बयान के विरोध में पूतला फूंके जाने के मामले  पर टिप्पणी करते हुए अनिल यादव ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें वह पैगम्बर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है।

इसके सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अनिल यादव खुद को छोटा नरसिंहानंद कहता है। वह खुद को हिंदू स्वाभिमान संगठन का राष्ट्रीय महामंत्री भी बताता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय