Friday, October 11, 2024

सहारनपुर में 10500 विधवाएं ले रही हैं विधवा पेंशन और पति के हिस्से का राशन भी, सीएम की समीक्षा में आया सामने

सहारनपुर-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के जरिए जब प्रदेश की विधवा पेंशन ले रही महिलाओं के मामलों की समीक्षा की तो आपूर्ति विभाग की बड़े पैमाने पर अनियमितता सामने आई है।


सहारनपुर जिले में 65000 विधवाओं को 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से विधवा पेंशन मिल रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जब जांच शुरू की गई तो पाया गया कि सहारनपुर में 10500 विधवाएं विधवा पेंशन के साथ-साथ अपने पति के हिस्से का राशन भी प्राप्त कर रही हैं यानि राशन कार्डों में उनके पति जीवित हैं और जिनके हिस्से का राशन ये महिलाएं ना जाने कब से प्राप्त कर रही हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक पांडे ने गुरूवार को बताया कि ये जो अनियमितताएं यहां पाई गई हैं इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है।


उधर, जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह को इन महिलाओं के राशन कार्डों से उनके पतियों का नाम हटाने के निर्देश दिए हैं। जिला पूर्ति अधिकारी मनीष सिंह ने बताया कि जिले में 26 लाख यूनिट हैं जिनको हर माह राशन मिलता है। उन्होंने बताया कि जो 10500 नाम फर्जी पाए गए हैं उनको राशन कार्डों से जल्द से जल्द हटा दिया जाएगा।


मुख्यमंत्री की समीक्षा में सामने आया कि प्रदेश के सभी 75 जनपदों में सवा तीन लाख ऐसी विधवा महिलाएं पाई गई हैं जो अपने पति की मृत्यु के बाद भी उनके हिस्से का राशन प्राप्त कर रही थीं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में इन फर्जी यूनिटों को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
115,034SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय