Friday, October 18, 2024

हरियाणा में फिर नायब सरकार, अनिल विज सहित इन विधायकों ने ली शपथ

हरियाणा। हरियाणा की नायब सैनी सरकार के शपथ ग्रहण समाराेह के अवसर पर जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी व गृहमंत्री अमित शाह समेत केंद्र के कई मंत्री माैजूद रहे वहीं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दलों के शीर्ष नेताओं ने भी इस मंच पर एकजुटता दिखाई। गुरुवार काे हुए कार्यक्रम के दाैरान राजग शासित 16 राज्यों के मुख्यमंत्री, पंजाब, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल और दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर भी शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बने।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नायब सिंह सैनी को लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के तौर पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पंचकूला में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा, ऊर्जा एवं हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग पासवान, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी तथा मत्स्य, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह शामिल हुए। केंद्र सरकार के राज्यमंत्रियों में राव इंद्रजीत सिंह, कृष्ण पाल गुज्जर, राम दास अठावले, जयंत चौधरी, अनुप्रिया पटेल और सत्यपाल सिंह बघेल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस, दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर विनय कुमार सक्सेना ने भी मंच साझा किया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मणिपुर के मुख्यमंत्री नोंगथोम्बम बीरेन सिंह, मेघालय के मुख्यमंत्री कानराड संगमा, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो, ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (गोले), त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डा. माणिक साहा तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के उप मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय