Friday, October 18, 2024

महाकुम्भ में आयोजित होगा हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा कुम्भ: गुणवंत कोठारी

प्रयागराज। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के राष्ट्रीय संयोजक और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य गुणवंत सिंह कोठारी ने गुरुवार को कहा कि इस वर्ष प्रथम बार प्रयागराज महाकुम्भ में भारत वर्ष के प्रमुख आध्यात्मिक संगठनों के सेवा कार्यों की प्रदर्शनी हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के द्वारा लगाई जाएगी।

ज्वाला देवी इण्टर कॉलेज सिविल लाइन में पत्रकारों को उन्होंने बताया कि हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान ने अब तक 12 राज्यों में तीस हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का आयोजन कर चार हजार से ज्यादा आध्यात्मिक संगठनों के सेवा कार्यों को समाज के सामने प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया है। इस वर्ष महाकुम्भ के दौरान अनेक साधु संतों के सत्संग का भी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सत्य साईं बाबा इस्कॉन गायत्री परिवार माता अमृतानंदमई माता साध्वी ऋतंभरा अक्षरधाम आदि आध्यात्मिक संगठन भारत की जनता के लिए अस्पताल विद्यालय संस्कार केंद्र स्वावलम्बन केंद्र पर्यावरण संरक्षण जल संरक्षण आदि का कार्य बड़े व्यापक पैमाने पर कर रहे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक संगठनों के यह सेवा कार्य समाज के सामने लाने की जरूरत है। जिससे कि हर संगठन हर व्यक्ति भारत को एक स्वच्छ सुंदर स्वस्थ तथा संस्कृत देश के रूप में विकसित करने के लिए नागरिक के रूप में अपने कर्तव्य की प्रेरणा प्राप्त कर सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जयपुर इंदौर मुंबई पुणे हैदराबाद में भी हिन्दू आध्यात्मिक संगठनों के द्वारा सेवा कार्यों की प्रदर्शनी और मेला का आयोजन किया जा रहा है।

राष्ट्रीय संयोजक ने बताया कि साथ ही हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान हिंदू संस्कृति के जीवन मूल्यों के प्रचार प्रसार के लिए भी प्रयासरत है और इसके लिए प्रयागराज महाकुम्भ में 51 हजार कन्याओं के वंदन का विशेष कार्यक्रम होगा। जिसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सम्बोधित करेंगे।

उन्हाेंने बताया कि संस्थान का प्रयास है कि अच्छे नागरिक के रूप में नई पीढ़ी देश का भविष्य गढ़े। इसके लिए उनके मन में देशभक्ति का भाव जगाने के लिए भारत माता वंदन एवं परमवीर चक्र विजेता वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने प्रयागराज की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि सभी कार्यों में तीर्थराज प्रयाग के निवासियों का सहभागी पूरे विश्व को प्रेरणा देगा।

प्रेस वार्ता में हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा कुम्भ के अध्यक्ष प्रो गिरीश चंद्र त्रिपाठी, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य एवं आध्यात्मिक सेवा कुम्भ के सचिव नागेंद्र जायसवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचार प्रमुख काशी प्रांत डॉ मुरारजी त्रिपाठी, हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा संस्थान के पूर्व उत्तर प्रदेश क्षेत्र संयोजक अमरनाथ, आयोजन समिति के संपर्क प्रमुख महेश्वर मिश्रा, मानव चौरसिया, मनीष द्विवेदी, मयंक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय