Saturday, October 19, 2024

मुज़फ़्फ़रनगर में भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के कार्यलय पर दबंगो के लिए हुआ लठ पूजन,दिलाई शपथ

मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर में आज भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में नगर पालिका के पास एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

 

 

बैठक में अति पिछड़ा वर्ग के सदस्यों के हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाते हुए, मोहन प्रजापति और अन्य पदाधिकारियों ने दबंगों के विरुद्ध “लठ पूजन” का आयोजन किया। यह प्रतीकात्मक रूप से अन्याय के खिलाफ संघर्ष का संदेश था। इसके साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अति पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई, जिसमें सामूहिक रूप से समाज के उत्पीड़ित वर्गों के हक के लिए लड़ने का संकल्प लिया गया।

 

इस दौरान संगठन के रास्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने बताया कि आज के समय मे अति पिछड़े वर्ग का कुछ दबंगो के द्वारा उत्पीड़न किया जा रहा है,ओर इसी को लेकर लठ पूजन व शपथ दिलाई गई है जो समाज हित मे कार्य करेंगे।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय