Monday, April 21, 2025

ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख पुलिस ने लूट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सैफ पुत्र खुर्शीद, मुकेश पाल पुत्र विजयपाल, अतुल पुत्र जगबीर तथा कामिल पुत्र साजिद को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे गए 6 मोबाइल फोन, लूट में प्रयुक्त होने वाली दो मोटरसाइकिल, दो देसी तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाश इससे पूर्व भी कई बार जेल जा चुके हैं। इन्होंने एनसीआर में लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

यह भी पढ़ें :  ग्रेटर नोएडा में डब्ल्यूटीसी बिल्डर की परियोजनाओं में फंसे खरीदारों ने किया प्रदर्शन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय